फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: सम्मेद शिखर को पर्यटन क्षेत्र घोषित करने का विरोध, जैन समाज ने निकाला जुलूस

Wed, 21 Dec 2022 01:06 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी शहर के अलावा, भोगांव, किशनी, करहल, कुरावली और बेवर क्षेत्र में जैन समाज के लोगों ने बुधवार को बाजार बंद रखने का आह्वान समाज के लोगों से किया। इसके चलते बाजार बंद रहे। 
विज्ञापन
जैन समाज ने किया विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड स्थित सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल घोषित करने के विरोध में जैन समाज ने मैनपुरी में बाजार बंद रखे। शहर में सुबह दस बजे जैन समाज के लोगों ने मौन जुलूस भी निकाला। शहर भ्रमण के बाद जुलूस कलक्ट्रेट पहुंचा, यहां जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गयागा। शहर के साथ ही कस्बों में भी जैन समाज के लोगों ने विरोध में बाजार बंद रखे। 

विज्ञापन


मैनपुरी शहर के अलावा, भोगांव, किशनी, करहल, कुरावली और बेवर क्षेत्र में जैन समाज के लोगों ने बुधवार को बाजार बंद रखने का आह्वान समाज के लोगों से किया था। बुधवार को इसका असर भी नजर आया। शहर से लेकर कस्बों तक जैन समाज के लोगों के प्रतिष्ठान बंद रहे। शहर में करहल रोड स्थित जैन मंदिर पर जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में एकत्रित हुए। इसमें पुरुष और महिलाओं के साथ ही बच्चों ने भी प्रतिभाग किया। 

जैन समाज के लोगों ने करहल रोड से मौन जुलूस निकालकर सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल घोषित किए जाने पर विरोध दर्ज कराया। जुलूस शहर के बड़ा चौराहा, संता बसंता चौराहा, लेनगंज और कचहरी रोड होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचकर समाप्त होगा। यहां जिलाधिकारी को जैन समाज के लोग ज्ञापन देंगे। वहीं कस्बों में भी बाजार बंद रखकर जैन समाज के लोगों ने विरोध जताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें