फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जेल के वार्डन की हुई पिटाई, अस्पताल में किया भर्ती

Fri, 12 Apr 2024 02:50 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। पचलाना जिला जेल के वार्डन के साथ बुधवार की सायं कुछ अज्ञात लोगों की कहासुनी होने पर पिटाई कर दी। जिससे वार्डन के चेहरे पर चोटें आई हैं। जिला अस्पताल में वार्डन का उपचार किया गया और चिकित्सीय परीक्षण किया गया। अभी इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।वार्डन सलीम खान बुधवार की सायं के समय वह कुछ सामान लेने गया था। बताया गया है कि इस दौरान उसकी पचलाना गांव में कुछ लोगों से कहासुनी हो गई और इस दौरान वार्डन की पिटाई कर दी गई। वार्डन को जिला अस्पताल लाया गया। जहां से उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया। जेल अधीक्षक विजय विक्रम सिंह ने बताया कि जेल प्रशासन को अभी तक घटनाक्रम की जानकारी नहीं मिली है। उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें