फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई: दो सितंबर तक भर सकेंगे नवीन विकल्प

Sat, 31 Aug 2024 02:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। आईटीआई में प्रवेश के लिए दूसरे चरण की प्रवेश प्रकिया पूरी हो जाने के बाद तीसरे चरण से पहले छात्रों को नवीन विकल्प भरने का मौका दिया गया है। शनिवार से दो सितंबर तक विकल्प भरे जा सकेंगे। किसरौली में संचालित राजकीय आईटीआई में 15 ट्रेडों के लिए 488 सीट निर्धारित है। दो चरणों की प्रवेश प्रकिया पूरी होने के बाद 233 सीटें भर सकी हैं। इस संस्थान में में 255 सीटें अभी भी खाली हैं। राजकीय आईटीआई पटियाली में 12 ट्रेडों में 228 सीट हैं। 108 सीटेंं भरी जा सकी है। 120 सीटें खाली रह गई हैं। इन सीटों को भरने के तीसरे चरण की सीट आवंटन से पहले नवीन विकल्प भरने का मौका दिया गया है। इसके लिए छात्रों को वेबसाइट पर सबसे पहले नवीन विकल्पों का ऑनलाइन सबमिशन क्लिक करना होगा। इसके बाद अपना मोबाइल नंबर, जन्मतिथि तथा वर्ग की प्रविष्टि करनी होगी। इसके अलावा अन्य जो भी प्रक्रियाओं को पूरा करना होगा। राजकीय आईटीआई किसरौली के प्रधानाचार्य जहीर आलम ने बताया कि पुनरीक्षित विकल्प पंजीकृत न कराए जाने पर अभ्यर्थी द्वारा मूल आवेदन में प्रस्तुत किए गए विकल्प के अनुसार ही तीसरे चरण की सीट आवंटन प्रक्रिया में शामिल कर लिया जाएगा। दो सितंबर की मध्यरात्रि तक विकल्प भरा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें