फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: महज 3 घंटे में हो गई 151 मिमी बारिश

Mon, 11 Sep 2023 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में रविवार को महज 3 घंटे में ही 151 मिमी रिकॉर्ड बारिश हुई। बारिश की आफत का सामना सोमवार को भी लोग करते रहे। जगह-जगह भरे बारिश के पानी की निकासी नहीं हो पाई है। कई इलाके ऐसे हैं जहां अभी भी जलभराव के हालात हैं। ज्वालापुरी, गंगेश्वर कॉलोनी, सोलह बीघा सहित कई इलाके के कुछ हिस्सों में अभी भी बारिश का पानी भरा हुआ है।
विज्ञापन

रविवार को रेलवे रोड स्थित यूनियन बैंक की शाखा में पानी भर जाने के कारण सोमवार को बैंक प्रबंधन ने बैंक बंद रखी। पानी की निकासी नहीं होने कारण कामकाज नहीं हो सका। जिले की कासगंज, सहावर और पटियाली तहसील में औसत 116 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई है, लेकिन कासगंज में 3 घंटे में ही 151 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। 2 दिन में कासगंज में 200 मिमी बारिश दर्ज की गई। शनिवार और रविवार को जिले में सितंबर माह के कुल औसत से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई। जिले में सितंबर माह में बारिश का औसत 134 मिलीमीटर का है, लेकिन 2 दिन में 175 मिलीमीटर से अधिक औसत बारिश हो गई। एक साथ अत्यधिक बारिश होने ने आम जनमास से लेकर प्रशासन तक की दुश्वारियां बढ़ा दीं हैं।
शहर में रविवार को रिकॉर्ड बारिश होने के कारण पूरा शहर ही जलभराव का शिकार हो गया। जलभराव से सड़कें नदी जैसी नजर आने लगीं। हालात इतने विषम हो गए कि बाजार की दुकानों से लेकर घरों तक में पानी घुस गया। नगर का कोई इलाका ऐसा नहीं बचा जहां पानी नहीं भरा हो। मुख्य बाजारों के अलावा स्टेट बैंक, लक्ष्मीगंज, नावल्टी रोड, खेड़िया मोहल्ला, सूत की मंडी, आवास विकास कॉलोनी, दुर्गा कॉलोनी, गंगेश्वर कॉलोनी, लवकुश नगर, पालनगर, सोलह बीघा, ज्वालापुरी, अशोकनगर, गंदानाला, चित्रगुप्त कॉलोनी सहित तमाम इलाकों में जलभराव से चारों ओर पानी ही पानी नजर आने लगा। बाजारों और ऊंचे स्थानों से पानी की निकासी रात तक हो गई, लेकिन निचले इलाकों में बारिश का पानी अभी भी भरा हुआ है। ज्वालापुरी कॉलोनी में मकानों के चारों ओर प्लॉटों में पानी भरा हुआ है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी सौरभ वाष्र्णेय ने बताया कि एक मकान में दरारें भी आने लगी हैं। गिर्राज पैलेस के पास बनी कॉलोनी में नगरपालिका से मांंग करने के बावजूद सड़क नाली आदि की व्यवस्था कायम नहीं की गई है। बारिश से नदरई गेट, बिलराम गेट और सोरों गेट के दुकानदारों को नुकसान हुआ है। मौसम विभाग का सोमवार को भी बारिश को लेकर हाईअलर्ट था, लेकिन सोमवार को शहर में हल्की बारिश हुई। हावर तहसील क्षेत्र में जिले में सर्वाधिक बारिश हुई। सहावर इलाके में 157 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। शनिवार और रविवार की बारिश का आंकड़ा मिलाकर सहावर इलाके में 209 मिलीमीटर बारिश हुई है। जबकि पटियाली तहसील क्षेत्र में 2 दिन में 127 मिलीमीटर बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें