फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रक्षाबंधन पर एक हजार क्विंटल घेवर खपने की अनुमान

Thu, 07 Aug 2025 01:26 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
कासगंज में एक दुकान पर बिक्री के लिए रखा घेवर ।संवाद
विज्ञापन
कासगंज। रक्षाबंधन के मौके पर दुकानों पर रखा तरह-तरह का घेवर बरबस ही मिठाई के शौकीनों को अपनी आकर्षित करता है। अपनी तरह की अनूठी इस मिठाई तो राखी के शगुन के तौर पर न केवल अपने घर के लिए खरीदा जाता है बल्कि दूसरों के यहां भी उपहार और व्यवहार स्वरूप घेवर दिया और लिया जाता है। पर्व के दौरान घेवर की अत्यधिक मांग के मद्देनजर बीते तीन दिन से इसे बनाने की तैयारियां बड़ी तेजी की चल रही हैं। कारोबारियों के मुताबिक इस बार करीब जिले के बाजारों में एक हजार क्विंटल से अधिक घेवर की खपत होने की संभावना है। बाजारों में घेवर की बिक्री के लिए दुकानें सज चुकी हैं। रक्षाबंधन पर्व के एक दिन पहले से ही घेवर खरीदने के लिए लोगों की भीड़ घेवर की दुकानो पर नजर आती है। सामान्यतछ घेवर 280 से 300 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। वहीं शुद्ध देशी घी से निर्मित घेवर 600 से 700 रुपये प्रति किलो है। विक्रेता जोगराज का कहना है कि राखी के पर्व पर घेवर को शगुन वाली मिठाई भी माना जाता है। यह लगभग ज्यादातर घरों में ले जाया जाता है। इसे भी माना जाता है। इस खास मौके पर एक दुकानदार औसतन दस से बीस क्विंटल घेवर की बिक्री करता है। कैटरिंग कारोबारी अनिल कुमार का मानना है कि जिले में एक हजार क्विंटल से अधिक घेवर की खपत त्योहार पर हो जाती है। उन्होंने बताया कि घेवर की तैयारी गांव-गांव में होती है। रक्षाबंधन पर शुद्ध देशी घी की दुकानों पर घेवर की तमाम वैरायटी तैयार की गई हैं। इसमें काजू, केसर,गुलाब और मलाई का घेवर भी तैयार किया गया है। इसकी बिक्री अच्छी निकल रही है और लोग घेवर पसंद कर हैं, लेकिन सर्वाधिक बिक्री मावा लगे घेवर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें