बाह: बाह के मंगदपुर गांव के जूनियर हाईस्कूल में राष्ट्रीय एकता दिवस का कार्यक्रम
बाह। देश के पहले गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती शुक्रवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। बाह के मंगदपुर गांव के जूनियर हाईस्कूल में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने लौह पुरुष के योगदान का बखान किया। पोस्टर प्रतियोगिता में सिमरन प्रथम, कल्पना द्वितीय, जान्हवी तृतीय रही। श्यामपट पर शिक्षिकाओं रीता भदौरिया, ममता श्रीवास्तव ने लौह पुरुष के व्यक्तित्व को उकेरा। छात्र-छात्राओं को उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व की जानकारी देकर विजेताओं को पुरस्कृत किया। पीएमश्री विद्यालय बाह में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर छात्र-छात्राओं ने हम सब एक हैं का संदेश दिया। प्रार्थना सभा में देश के लिए उनके योगदान के बारे में प्रधानाध्यापक अशोक कुमार ने जानकारी दी। वहीं जूनियर हाईस्कूल जरार में मानसिंह, अजीत वीरेन्द्र सिंह, बबीता त्यागी, पूजा, गोविंद शर्मा आदि के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने लौह पुरुष के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की।