फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तालाब निर्माण में गबन की जांच की शुरू

Sat, 25 Jan 2025 02:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
सिकंदरपुर वैश्य के गांव नगला ढाव में तालाब की जांच करने पहुंची टीम ।
विज्ञापन
कासगंज। सिकंदरपुर ढाव में लघु सिंचाई विभाग द्वारा तालाब निर्माण कराए बिना 35 लाख रुपये केनिकाल कर गबन के मामले की शिकायत की जांच को तीन सदस्यी कमेटी गांव पहुंची। टीम ने गांव पहुंच कर मामले की जांच की। इसके बाद से विभाग में खलबली मची हुई है।गांव सिकंदरपुर ढाव में लघु सिचाई विभाग द्वारा 35 लाख रुपये से तालाब निर्माण में गबन करने की मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव लधु सिचाई लखनऊ सहित वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायती की गई। इसके बाद प्रकरण की जांच को प्रमुख सचिव लधु सिचाई,लखनऊ ने अधीक्षण अभियंता मेरठ को प्रकरण की जांच के निर्देश दिए। अधीक्षण अभियंता ने हापुड़ के लघु सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता नवीन कुमार के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम का गठन किया। टीम मामले की जांच करने को गांव पहुंची। अधिशासी अभियंता ने बताया कि मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली गई है। जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट तैयार करके भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें