फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नासिक पार्सल वैन लूटकांड: सरगना के करीबियों से पूछताछ, रिश्तेदारों पर भी कसा शिकंजा

Fri, 26 Jan 2024 07:59 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

नासिक में चार करोड़ की लूट के मामले में सरगना की तलाश जारी है। इस बीच पुलिस को जानकारी ये भी मिली है कि उसने ग्रामीणों की रकम राजस्थान की एक कंपनी में निवेश कराई थी, जो बाद में डूब गई।
 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नासिक में चार करोड़ की लूट करने वाले गैंग के सरगना जगनेर के देवेंद्र सिंह की पुलिस को तलाश है। वह फरार हो गया है। पुलिस दबिश दे रही है। परिजन और रिश्तेदारों पर शिंकजा कसा गया है। उनसे पूछताछ की गई है। उधर, पुलिस को जानकारी मिली है कि सरगना ने बड़ी संख्या में लोगों की रकम को राजस्थान की एक कंपनी में निवेश कराया था। इसके बाद ग्रामीणों की रकम डूब गई थी।
विज्ञापन


18 जनवरी को नासिक में पार्सल वैन को लूटा गया था। इसमें सोने-चांदी के जेवरात ले जाए जा रहे थे। नासिक और आगरा पुलिस ने दबिश देकर खेरागढ़ के पूर्व फौजी जहीर खान और फल व्यापारी शिव सिंह को गिरफ्तार किया था। दोनों के अलावा पूर्व फौजी सत्येंद्र सिंह, जगनेर के गांव नौनी का देवेंद्र सिंह और रोहता, सदर के हुब सिंह की भी तलाश है। वह भी वारदात में शामिल थे। 

पुलिस ने बताया कि देवेंद्र चार साल पहले सात किलोग्राम सोना लूट में गुजरात के राजकोट से जेल गया था। बाद में वह गांव आ गया। उसने दो साल पहले नेक्सा एवरग्रीन धौलेरा समूह में लाखों रुपये निवेश किए थे। ग्रामीणों को लालच में फंसाया था। उनसे भी रकम जमा करा ली थी। जनवरी 2023 से लोगों को रकम मिलना बंद हो गया। करीब तीन करोड़ से अधिक डूब गए। इस बारे में ग्रामीणों ने दबिश देने आई पुलिस को भी बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें