बरौली अहीर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को बीडीओ ने नवनिर्मित योगस्थल का फीता काटकर उद्घाटन किया । गांव महुआखेड़ा में पंचायत निधि से बने नवनिर्मित योग स्थल के उद्घाटन पर ब्लॉक प्रमुख उत्तम सिंह काका, खंड विकास अधिकारी जीएस यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटा और लोगों के साथ योग अभ्यास भी किया। इस अवसर पर एडीओ पंचायत दिनेश कुमार वर्मा, पंचायत सचिव बृजमोहन, प्रधान सुभाष चंद्र वाल्मीकि किसान नेता वीरेंद्र यादव, कमल सिंह आर्य, तुलसी प्रसाद आर्य, मलिक यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।