फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआरएम ऑफिस में रिश्वतकांड के बाद 10 विभागों का एकीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में रिश्वत कांड के उजागर होने के बाद डीआरएम आनंद स्वरूप ने मंडल में सभी 10 विभागों के मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों के संवर्ग का एकीकरण करने के साथ ही बड़ी संख्या में कर्मचारियों को इधर से उधर किया है। अपने गोपनीय सहायक समेत सभी आठ गोपनीय सहायकों का भी तबादला कर दिया है।
विज्ञापन

आगरा मंडल की वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि डीआरएम ने पारदर्शिता लाने के लिए कैडर प्रबंधन और पदस्थापन में बड़े बदलाव किए हैं। रेलवे के 10 विभागों लेखा, इंजीनियरिंग, सिग्नल और दूरसंचार, वाणिज्यिक, चिकित्सा आदि में काम करने वाले क्लर्क, सीनियर क्लर्क, कार्यालय अधीक्षक अब किसी भी विभाग में कार्य कर सकेंगे। कोई भी कर्मचारी लंबे समय तक एक ही सीट पर न रहेगा।
गाजियाबाद की सीबीआई टीम ने मंगलवार को कार्मिक विभाग के कार्यालय अधीक्षक एसके सोनी को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था। डीआरएम ने अगले ही दिन संवर्ग विलीनीकरण के लिए अधिकारियों के साथ बैठक करके रणनीति तय कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें