कासगंज। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने जिले के पांच आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। किसी भी केंद्रों पर अभिलेख पूर्ण नही मिले। जिस पर नाराजगी जाहिर की गई। सभी कार्यकर्ताओं को तीन दिन में अभिलेख पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
जिला कार्यक्रम अधिकारी सुुशीला शनिवार को आंगनबाड़ी के धंतौरिया, कोटरा, हिम्मतपुर सई, कलियाणपुर, नौगांव के आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण करने पहुंची। निरीक्षण में केंद्र समय से संचालित मिले। केंद्रों पर तैनात आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका उपस्थित मिली। कार्यकर्ताओं से अभिलेख मांगे गए, लेकिन अभिलेख पूर्ण नहीं मिले।
इस लापरवाही पर डीपीओ ने नाराजगी जाहिर की। निरीक्षण के दौरान हिम्मतपुर सई प्राथमिक विद्यालय पर संचालित आंगनबाड़ी केंद्र पर पौध रोपण किया। डीपीओ ने कहा कि सभी कार्यकर्ता समय से केंद्र खोलें। गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को समय से पोषाहार का वितरण करें। इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आंगनबाड़ी व सहायिकाएं केंद्रों पर पोध रोपण कार्यक्रम भी आयोजित करें। इस दौरान क्षेत्रीय मुख्य सेविका मनीषा कौशल भी मौजूद रहीं।