कासगंज। पौधरोपण एवं जिला गंगा समिति और पर्यावरण समिति के साथ जिलाधिकारी ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की। जिसमें पौधरोपण को सफल बनाए जाने के लिए दिशा निर्देश दिए। सभी विभागाध्यक्षों को नर्सरी से पौधों का उठान कर समय से पौधरोपण के लिए निर्देशित किया।जिलाधिकारी मेधा रूपम ने कहा कि पौधरोपण की जियो टेगिंग की जाए। जनपद में 24,54,507 पौधे रोपे जाएंगे। जिसमें वन एवं वन्य जीव विभाग को 5,94,108, पर्यावरण विभाग को 84,000 ग्राम्य विकास विभाग को 1007780, राजस्व विभाग को 82,000, पंचायतीराज विभाग को 99,000, आवास विकास विभाग को 9346, औद्योगिक विकास विभाग को 11,000, नगर विकास को 27005, लोक विभाग को 18475, जल शक्ति विभाग को 16000, कृषि विभाग को 219452, पशुपालन विभाग को 11000 सहकारिता विभाग को 5890, उद्योग विभाग को 19,539, ऊर्जा विभाग को 8400, माध्यमिक शिक्षा को 9145, बेसिक शिक्षा 12414, प्रावधिक शिक्षा विभाग को 7964 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया। इनके अलावा उच्च शिक्षा को 24,315, श्रम विभाग को 2300, स्वास्थ्य विभाग को 27374, परिवहन निगम को 2200, रेलवे को 19,000, उद्यान विभाग को 1,21,000, गृह विभाग को 10800, रक्षा विभाग को 5000 पौधों के रोपण करने का लक्ष्य दिया गया है। पौधरोपण में जनप्रतिनिधि की सहभागीदारी कराएं। 20 जुलाई को होने वाले वृहद पौधरोपण के लिए तैयारी पूरी कर लें। गंगा नदी पर चल रही परियोजना की समीक्षा एवं बूढी गंगा की स्वच्छता और जल प्रवाह को लेकर भी समीक्षा की गई। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी सचिन, अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार पटेल विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।