कासगंज। जिलाधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संचारी रोग नियंत्रण/ दस्तक अभियान एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत गठित जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में टीकाकरण अभियान में लापरवाही पर डीआईओ, 12 एएनएम, 3 चिकित्साधीक्षक, डीसीपीएम, डीपीएम का वेतन रोकने निर्देश दिए गए। संचारी रोग नियंत्रण के लिए एक अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक अभियान के तैयारी की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग सहित सभी संबंधित विभाग ग्रामीण स्तर पर ब्लॉक वार माइक्रो प्लान बनाकर कार्य करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी एएनएम एवं आशाएं निर्धारित दिवस पर क्षेत्र में भ्रमण करना सुनिश्चित करें। टीकाकरण में लापरवाही पर डीआईओ, 2 एएनएम 3 चिकित्सा अधीक्षक, डीसीपीएम, डीपीएम का वेतन रोकने के निर्देश दिए।