फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दुकानदार को पीटने के मामले में दरोगा लाइन हाजिर

Fri, 29 Dec 2023 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कस्बा घिरोर में एक दुकान में चोरी की घटना के बाद थाने में पीड़ित की पिटाई मामले में एसपी ने दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है। इंस्पेक्टर के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। पीड़ित ने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन

थाना घिरोर क्षेत्र में थाने वाली गली के पास निवास कर रहे राजीव मिश्रा ने घिरोर बाईपास रोड पर इलेक्ट्रोनिक की दुकान किए हैं। 21 दिसंबर को दुकान में चोरी की वारदात हुई थी। शिकायत के बाद वह अगले दिन थाने में एफआईआर की कॉपी लेने गया था। वहां प्रभारी निरीक्षक भोलू सिंह भाटी ने कमरे में बुला लिया और गालीगलौज करते हुए पिटाई की थी। वहां मौजूद दरोगा सुग्रीव पर भी राजीव ने पीटने का आरोप लगाते हुए एसपी विनोद कुमार से शिकायत की थी। एसपी के आदेश पर सीओ कुरावली संजय वर्मा ने मेडिकल कराया। जांच रिपोर्ट आने के बाद शुक्रवार को एसपी ने दरोगा सुग्रीव सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। इंस्पेक्टर के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें