(एक फोटो)
अकोला। डीसीपी (पश्चिम) आदित्य कुमार ने बुधवार को होने वाले विराट कुश्ती दंगल के लिए स्टेडियम की सुरक्षा व्यवस्था की जांच की और आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही होली मिलन समारोह के बारे में चर्चा की गई। थानाध्यक्ष कागारौल को दंगल में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर डॉ. गंभीर सिंह चाहर, रतनसिंह मैनेजर, डॉ. करतार सिंह चाहर, हुकम सिंह चाहर, हवलदार मानसिंह, पहलवान श्यामवीर सिंह, पहलवान बच्चू सिंह और दलीप सिंह आदि मौजूद रहे।