दौरेठा गांव में ग्रामीणों के साथ बैठक करते डीसीपी आदित्य कुमार
कागारौल। होली त्योहार पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। पिछले वर्ष विवाद वाले गांवों में इस बार एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। सोमवार को पुलिस उपायुक्त पश्चिमी आदित्य कुमार ने थाना क्षेत्र के संवेदनशील गांव अकोला, अखवाई, दिगरौता और दौरेठा का विशेष दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों से मिलकर मौजूदा हालात की जानकारी ली। डीसीपी ने कहा कि होली प्रेम और सौहार्द का पर्व है, इसे शांति से मनाएं। उन्होंने ग्रामीणों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। असामाजिक तत्वों की सूचना तुरंत पुलिस को देने को कहा। हुड़दंग या मारपीट करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। त्योहार के दौरान पुलिस गश्त, निगरानी और चेकिंग अभियान जारी रहेगा।