कस्बा फतेहाबाद के पंडित दीनदयाल चौक पर शराब की दुकान पर चैकिंग करती आवकारी पुलिस व फतेहाबाद पुल
फतेहाबाद। कस्बे में होली पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए रविवार को आबकारी विभाग और पुलिस ने संयुक्त रूप से जांच अभियान चलाया। टीम ने बाह रोड बाईपास, बस स्टैंड, अंबेडकर चौराहा सहित विभिन्न स्थानों पर स्थित शराब की दुकानों का निरीक्षण किया। दुकानदारों को होली पर शराब की बिक्री न करने के निर्देश और नियमों का उल्लंघन न करने की चेतावनी दी गई। आबकारी निरीक्षक अमित श्रीवास्तव ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी जांच अभियान जारी रहेगा।
कस्बा फतेहाबाद के पंडित दीनदयाल चौक पर शराब की दुकान पर चैकिंग करती आवकारी पुलिस व फतेहाबाद पुल