फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मासूम को पांच रुपये का लालच देकर किया दुष्कर्म

Fri, 23 Jun 2023 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। क्षेत्र के गांव में एक मासूम को पांच रुपये का लालच देकर उसे अपने घर में ले जाकर आरोपी ने उससे दुष्कर्म किया। मामले की रिपोर्ट पिता ने आरोपी के खिलाफ दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं मासूम का चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

गांव में मासूम शुक्रवार की दोपहर के बाद अपने घर के बाहर खेल रही थी। उसी समय गांव का ही अशोक कुमार वहां पहुंचा और मासूम को पांच रुपये देने का लालच देकर उसे अपने घर ले गया। जहां उसने मासूम के साथ दुष्कर्म किया। मासूम के घर के बाहर न पाकर परिजन उसकी तलाश करने लगे। मासूम के चाचा शक के आधार पर आरोपी घर पहुंचे तो मासूम मिल गई। पिता और परिजन मासूम को लेकर कोतवाली पहुंचे। जहां आरोपी के खिलाफ पिता ने तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर की है। वहीं आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाली प्रभारी हरिभान सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मासूम से दुष्कर्म किए जाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। मासूम का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें