फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खेलते समय गर्म दूध में गिरी मासूम, मौत

Mon, 07 Oct 2024 01:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना क्षेत्र के कस्बा बिलराम में रविवार की देर शाम करीब सात बजे एक मासूम बच्ची खेलते समय गर्म दूध पर गिर पड़ी। इससे गर्म दूध इसके ऊपर फैल गया। इसके चलते वह गंभीर रूप से झुलस गई। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बिलराम के मोहल्ला मंडी निवासी प्रशांत के घर में छत पर शाम को दूध गरम हो रहा था। इसी बीच उनकी मासूम पुत्री कियारा (2) वर्ष छत पर दौड़ती हुई आई। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह दूध पर जा गिरी। इससे गर्म दूध उसके ऊपर गिर गया। खौलता दूध ऊपर गिरने से वह झुलस गई और वहीं बेहोश होकर गिर पड़ी। यह देख चीख पुकार मच गई। छत पर मौजूद परिवार के सदस्य दौड़कर उसके पास पहुंचे। उसे होश में लाने के प्रयास किए गए, लेकिन उसे होश नहीं आया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालिका की मौत से परिवार में चीत्कार मच गया। मृतक के फूफा अविनाश आर्य ने बताया कि बालिका अपने परिवार में अकेली संतान है। छत पर दूध उबल रहा था। वह खेलते समय दौड़ लगा रही थी। तभी वह दूध पर गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें