फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: इन्फ्लूएंजा से मासूम की मौत

Fri, 15 Mar 2024 04:34 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सिढ़पुरा के ग्राम बहोरनपुर में अपनी ननिहाल में रह रहे फर्रुखाबाद जनपद निवासी एक मासूम की इन्फ्लूएंजा की चपेट में आने से मौत हो गई। जिससे स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। मासूम की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने परिवार के सदस्यों की जांच की। इसके साथ ही परिवार की निगरानी बढ़ा दी है।फर्रुखाबाद जनपद के ग्राम बबना निवासी मीना पत्नी धीरेंद्र गर्भवती होने अपने मायके ग्राम बहोरनपुर सिढ़पुरा में आ गई। महिला ने 17 अप्रैल 2023 को बेटे को जन्म दिया। बेटे का नाम आयुष रखा गया। बेटे के जन्म हो जाने के बाद भी मीना अपने मायके में ही रह रही थी। मासूम की तबीयत खराब होने पर उसे गंजडुंडवारा के निजी चिकित्सक को दिखाया गया। लेकिन स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर परिजन उसे हरिद्वार ले गए, लेकिन उसकी तबीयत ठीक नहीं हुई। इसके बाद परिजन उसे 19 फरवरी को अलीगढ़ ले आए। अलीगढ़ में चिकित्सक के काफी इलाज के बाद भी वह ठीक नहीं हुआ। तो उसकी जांच कराई। सात मार्च 2024 को मासूम की उपचार के दौरान अलीगढ़ में मौत हो गई। मासूम की मौत के बाद उसकी जांच रिपोर्ट में इन्फ्लूएंजा की पुष्टि हुई। जिसकी सूचना फर्रुखाबाद सीएमओ को भेज दी गई। फर्रुखाबाद से मासूम की मौत की सूचना जिला के स्वास्थ्य विभाग को दी गई। इसके बाद विभाग में खलबली मच गई। डॉ. एएन चौहान, विनायक सिंह, एएनएम वंदना, डाटा मैनेजर विसुंदर शर्मा की टीम ने बहोरनपुर पहुंचकर मीना, उसके पुत्र आदित्य (4.5 वर्ष), मीना के पिता जंट सिंह (65), मां लाली देवी (60) की जांच की। जांच में किसी में भी इन्फ्लूएंजा के लक्षण नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें