कासगंज। शहर के समीपवर्ती गांव पवसरा में बृहस्पतिवार की शाम पानी से भरे टब में मासूम गिरा गया। निजी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
गांव पवसरा निवासी आदर्श का 2 वर्षीय पुत्र अर्पित बृहस्पतिवार की शाम 4 बजे बच्चों के साथ घर में खेल रहा था। आदर्श ने बताया कि उसकी पत्नी कश्मीरा मवेशियों को चारा डालने गई थी। उसी दौरान पानी से भरे टब में अर्पित गिर गया। जानकारी पर परिजन ने उसे टब से बाहर निकाला। परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत के बाद परिवार की खुशियां गम में बदल गई।
मृतक प्रदीप कुमार फाइल फोटो।
मृतक प्रदीप कुमार फाइल फोटो।
मृतक प्रदीप कुमार फाइल फोटो।
मृतक प्रदीप कुमार फाइल फोटो।