फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पति के शरीर पर चोट के निशान जांच के दौरान मिले बनावटी

Fri, 13 Oct 2023 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सहावर(कासगंज)। बुधवार की देर रात कस्बे के मोहल्ला काजी में गला रेतकर की गई महिला की हत्या की घटना में घायल पति का मेडिकल रिपोर्ट आने पर मामले में नया मोड़ आ गया है। जांच और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस प्रथम दृष्टया पति को ही पत्नी की हत्यारा मान रही है। पुलिस के इस शक को मेडिकल रिपोर्ट ने और पुख्ता कर दिया है। क्योंकि मृत महिला के पति के शरीर पर जो चोट मिले मेडिकल रिपोर्ट ने उसे बनावटी बताया। इससे पति द्वारा हत्या की बताई गई पटकथा को पुलिस गलत मान रही। मोहल्ला काजी में बुधवार की रात्रि को सलमा की गला रेतकर हत्या कर दी गई। सलमा के पति मुराद ने पुलिस को बताया कि कासिम और उसके 5-6 साथियों ने उसकी पत्नी के हाथ पैर चारपाई से बांध दिए। इसके बाद पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। इस दौरान आरोपियों ने उसके उपर भी जानलेवा हमला किया। इसके चलते उसके शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने मृत सलमा के पति मुराद की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मामला तो दर्ज कर लिया। लेकिन उसके बयान पर पुलिस यकीन नहीं कर रही थी। पुलिस ने घायल पति की मेडिकल रिपोर्ट तैयार कराई। इसमें स्पष्ट हुआ है कि मुराद के शरीर पर बनावटी घाव हैं। मेडिकल ऑफिसर ने यह रिपोर्ट पुलिस को दी है।
विज्ञापन


महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने फॉरेंसिक जांच भी कराई है। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच पड़ताल की गई है। महिला के पति की मेडिकल रिपोर्ट से पति की कहानी गलत साबित हो रही। पुलिस की जांच अभी जारी है। शीघ्र ही घटना का खुलासा होगा। - सौरभ दीक्षित, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें