फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल महिला ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। थाना क्षेत्र में करीब एक माह पूर्व हुए सड़क हादसे में घायल महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सोमवार को थाना पहुंचे पति ने मुकदमा दर्ज कराया। मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना घिरोर क्षेत्र के मोहल्ला काजी निवासी वीेरेंद्र सिंह ने बताया कि 11 अगस्त को वह पत्नी सुनीता देवी के साथ गांव प्रेमपुर जा रहे थे। रास्ते में भोगावं तहसील के पास साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में वह व पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया था। वहां इलाज के दौरान कुछ दिन बाद सुनीता ने दम तोड़ दिया। परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार किया गया। सोमवार को उक्त घटना के संबंध में वीरेंद्र की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें