फोटो 30 जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पर प्रशिक्षण प्राप्त करते ईसीसीई एजुकेटर। संवाद
- फोटो : भाजपा नेता के साथ डीएम से मिलने जाते गृहस्वामी व व्यापारी।
मैनपुरी। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान भोगांव पर सोमवार से ईसीसीई एजुकेटर (प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा) का पांच दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार से शुरू हो गया। प्रशिक्षण के पहले दिन प्रशिक्षकों ने प्रशिक्षुओं को बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा के बारे में जानकारी दी। डायट मेंटर सतेंद्र सिंह ने कहा कि तीन से छह साल तक के बच्चों को शिक्षा देने की जिम्मेदारी ईसीसीई एजुकेटर की है। छोटे बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा देने के लिए उनके दिमाग को शिक्षा के प्रति आकर्षित करना होगा। सुधाकरन ने बच्चों को गणित की शिक्षा के संबंध में जानकारी प्रदान की। एसआरजी सुखेंद्र प्रताप सिंह ने विज्ञान और धीरज कुमार ने अंग्रेजी विषय को पढ़ाने की जानकारी प्रदान की। जिला समन्वयक प्रशिक्षण पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि यह प्रशिक्षण 29 नवंबर तक चलेगा। प्राचार्य डायट मनमोहन शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण में 99 ईसीसीई एजुकेटर भाग ले रहे हैं।