फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कब्जा की गई जमीन पर रसूखदारों ने खड़ी की दीवार

Sun, 28 Jul 2024 12:28 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मंडी मोतीगंज निवासी रमेश चंद्र पाठक और उनके भाई दिनेश चंद्र की एक जगह उत्तरी छपट्टी में है। इस जगह के कुछ भाग पर क्रिश्चियन कंपाउंड निवासी रसूखदारों ने कब्जा कर लिया है। शनिवार को रसूखदारों ने जगह पर दीवार बनाकर निर्माण करना शुरू कर दिया। जानकारी होने के बाद रमेश व परिजन कब्जा रोकने के लिए पहुंचे तो आरोपी झगड़ा करने पर आमादा हो गए। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर कब्जा रुकवाने की मांग की। एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को कार्रवाई के लिए आदेशित किया। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दीवार का निर्माण कार्य रुकवा दिया अवैध कब्जा कर रहे लोगों को हिदायत दी कि शिकायत का निस्तारण न होने तक वह लोग कोई निर्माण कार्य नहीं करेंगे। पीड़ित रमेश चंद्र ने एसडीएम को दिए गए शिकायती पत्र में जमीन को कब्जा मुक्त कराए जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें