फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रसूखदारों ने युवती को पीटकर किया घायल

Sun, 05 Mar 2023 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बिछवां। गांव तिसौली में शनिवार की शाम रसूखदार लोगों ने एक युवती के साथ गाली गलौज की। जब विरोध किया तो आरोपियों ने उसे पीटकर घायल कर दिया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मेडिकल कराया। तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।थाना क्षेत्र के गांव तिसौली निवासी नाजरीन शनिवार की शाम घर पर थी। तभी गांव के रहने वाले रसूखदार लोग उसके घर पर आए और बेवजह गाली गलौज करना शुरू कर दिया। जब नाजरीन ने इन लोगों को गालियां देने से मना किया तो वह उग्र हो गए। युवती को घर में घुसकर लाठी डंडा से पीट कर घायल कर दिया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए। उक्त घटना के बाद पीड़िता ने थाने पहुंच कर तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया। पुलिस ने जांच के साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें