मैनपुरी। एक समुदाय विशेष के लोगों को भड़काने के उद्देश्य को लेकर एक व्यक्ति द्वारा फेसबुक पर पोस्ट की गई। जानकारी पर साइबर सेल की टीम जांच में जुट गई है। एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हाल ही में एक युवक द्वारा अपने समुदाय के लोगों को भड़काने के उद्देश्य से फेसबुक पर एक पोस्ट किया। इसकी जानकारी जैसे ही साइबर सेल प्रभारी विक्रम सिंह को हुई उन्होंने टीम को अलर्ट कर दिया। टीम ने मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। संवाद