फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शादी समारोहों में भी भारत की जीत ने किया रोमांचित

विज्ञापन
जैतपुर के लग्नोत्सव में टी-20 ​विश्व कप भारत की जीत का रोमांच
विज्ञापन
बाह। जैतपुर और बाह क्षेत्र के कई शादी समारोह में रविवार की रात भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 विश्व कप फाइनल के मैच के सजीव प्रसारण देखने की व्यवस्था की गई थी। जैतपुर के लग्नोत्सव के बीच टी-20 विश्व कप में भारत की जीत का रोमांच मेहमानों ने जिया। बाह, जरार के कार्यक्रमों में भी भारत की जीत ने क्रिकेट प्रेमियों को खूब रोमांचित किया। विश्व कप में मिली जीत पर बाह क्षेत्र में दिवाली जैसा उत्साह देखने को मिला। बिजौली में मानवेंद्र सिंह, रामवरन कुशवाह, विनोद सिंह प्रधान, जरार में उमेश सिसोदिया, अमित झा, उदयवीर सिंह, जैतपुर में कुलदीप भदौरिया, भूपेंद्र सिंह भदौरिया, सोनू प्रधान आदि ने आतिशबाजी कर भारत की जीत का जश्न मनाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें