फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: होली पर इन ट्रेनों में लग सकते हैं अतरिक्त कोच, लंबी वेटिंग को समाप्त करने पर चल रहा मंथन

Tue, 08 Mar 2022 01:49 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

होली के त्योहार के चलते ट्रेनों में 20 मार्च तक की लंबी वेटिंग चल रही है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेल परामर्शदात्री समिति के सदस्यों ने ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्यादातर लंबी दूरी की ट्रेनों में 20 मार्च तक लंबी वेटिंग है। स्लीपर, सेकेंड सिटिंग से लेकर एसी कोचों में भी जगह नहीं बची है। ऐसे में आगरा मंडल की चार जोड़ी ट्रेनों में ही साधारण टिकट मिल पा रहे हैं। रिजर्वेशन होने के कारण स्पेशल ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़ने के विकल्प पर भी विचार किया जा रहा है। रेल परामर्शदात्री समिति के सदस्यों ने भी इसकी मांग की है।

सीट मिलना मुश्किल

होली के त्योहार के लिए स्पेशल ट्रेनों में यात्रियों ने पहले से ही रिजर्वेशन करा लिए। ऐसे में आगरा से भोपाल रूट पर चलने वाली ट्रेनें हों या आगरा से मुंबई, दिल्ली और दक्षिण की ओर जाने वाली ट्रेनें, किसी में भी सीट मिलना मुश्किल है। तमिलनाडु एक्सप्रेस, कर्नाटका एक्सप्रेस, मरुधर, अवध एक्सप्रेस, जयपुरइलाहाबाद, श्रीगंगानगरनांदेड़, भोपाल एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस जैसी गाड़ियों में हर श्रेणी में लंबी वेटिंग है।

साधारण टिकट का नहीं मिल रहा फायदा 

रेलवे ने साधारण टिकट की सुविधा दी है मगर इसका फायदा नहीं मिल पा रहा है। रेल परामर्शदात्री समिति के सदस्य राजकुमार शर्मा, संतोष सिकरवार का कहना है कि उन्होंने डीआरएम से मांग की है कि होली के मद्देनजर स्पेशल ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़े जाएं। इनमें साधारण टिकट पर यात्रा की सुविधा दी जाए।

अतिरिक्त कोच के लिए अभी नहीं कोई आदेश

राजकुमार शर्मा का कहना है कि रेलवे को जब पहले से यह जानकारी थी कि ट्रेनों में आरक्षण कराए जा चुके हैं तो अनारक्षित टिकट की सुविधा शुरू नहीं करनी चाहिए थी। इस संबंध में आगरा मंडल की डीसीएम प्रशस्ति श्रीवास्तव का कहना है कि त्योहार स्पेशल ट्रेनें और अतिरिक्त कोच लगाने जैसी सुविधाओं की बाबत कोई आदेश अभी तक नहीं आया है। 15 मार्च तक इस तरह के आदेश आ भी सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें