फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहालग में रेलवे ने यात्रियों को राहत, इन गाड़ियों का किया विस्तार, देखिए सूची

Sat, 05 Dec 2020 12:04 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

वास्कोडिगामा-पटना त्योहार स्पेशल व गोरखपुर ओखा को 30 तक बढ़ाया
विज्ञापन
indian railway
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहालग के सीजन में स्पेशल ट्रेनों में सीट की मारामारी को देखते हुए रेलवे ने त्योहार स्पेशल ट्रेनों का विस्तार किया है। इसके साथ ही नौ दिसंबर से कोलकाता-आगरा कैंट स्पेशल (सप्ताह में दो दिन) और 11 से देहरादून-उज्जैन एक्सप्रेस शुरू होगी।
विज्ञापन



गाड़ी संख्या (02319/02320) कोलकाता-आगरा कैंट नौ दिसंबर से प्रत्येक बुधवार को कोलकाता से चलकर दुर्गापुर, आसनसोल, धनबाद, गया, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, कानपुर अनवरगंज, फर्रुखाबाद, कासगंज, मथुरा होकर सुबह 10:40 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी। इसी तरह आगरा कैंट-कोलकाता स्पेशल आगरा कैंट से प्रत्येक गुरुवार को शाम 5:50 बजे कोलकाता के लिए रवाना होगी।


इसी तरह 11 दिसंबर से देहरादून-उज्जैन और देहरादून-इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन शुरू होंगी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि उज्जैन के लिए मंगलवार और बुधवार को ट्रेन चलेगी। यही ट्रेन गुरुवार और शुक्रवार को उज्जैन से देहरादून जाएगी। इंदौर के लिए शुक्रवार और शनिवार को ट्रेन का संचालन होगा। यह ट्रेन रविवार और सोमवार को इंदौर से देहरादून आएगी। हालांकि इन ट्रेनों का आगरा आने का समय अभी निर्धारित नहीं किया गया है।
विज्ञापन



उधर, त्योहार स्पेशल ट्रेनों को 30 नवंबर तक ही चलाया जाना था, लेकिन रेलवे ने वास्कोडिगामा पटना स्पेशल को 30 दिसंबर तक बढ़ा दिया है। इस ट्रेन का ठहराव आगरा कैंट स्टेशन पर है। इसी तरह गोरखपुर-ओखा का संचालन भी अब तीन जनवरी तक किया जाएगा। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें