फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत बना रहा दुनिया का सबसे बड़ा टेलीस्कोप: डा. हर्षवर्धन

Sat, 02 Jul 2016 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
30 मीटर लंबाई, 1299 करोड़ की योजना, 2023 तक होगा पूरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भारत दुनिया का सबसे बड़ा टेलिस्कोप बना रहा है। यह 1299 करोड़ रूपये का प्रोजेक्ट है। इसमें अमेरिका, चीन, जापान और कनाडा के वैज्ञानिकों की मदद ली जा रही है। यह बात केंद्रीय विज्ञान, तकनीकी एवं पृथ्वी विज्ञान मंत्री डा. हर्षवर्धन ने डाक्टर्स डे पर आयोजित कार्यक्रम में बताईं। नेशनल मेडिको आर्गनाइजेशन की ओर से शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में आए डा. हर्षवर्धन ने मीडिया को बताया कि इस टेलिस्कोप के सभी उपकरण भारत में ही निर्मित हैं। यह प्रोजेक्ट 2023 तक पूरा होने की उम्मीद है। बोले, टेलीस्कोप बनने से खगोलीय घटनाओं के अध्ययन में क्रांतिकारी परिणाम आएंगे। उत्तराखंड में टेलीस्कोप को स्थापित करने की योजना है। सरकार की दो साल की उपलब्धि पर बोेले, यह देश का सौभाग्य है कि मोदी जैसा प्रधानमंत्री मिला। कहा, सरकार का ऐसे रिसर्चों पर जोर है, जो जन सुविधाओं से जुड़ी हुआ हो। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस पर तंज कसते हुए बोले, अब केंद्र से जाने वाला एक-एक रुपया जनता तक पहुंचता है। इसकी बड़ी वजह हर क्षेत्र में पारदर्शिता को बताया। यूपी चुनाव के संबंध में कैराना प्रकरण पर बोले, मुद्दा पार्टी नहीं जनता तैयार करती है। जनता की समस्याओं को ध्यान में रख चुनाव में उतरा जाएगा। बीएसपी नेता रहे स्वामी प्रसाद मौर्य के भाजपा में शामिल होने जैसे तमाम प्रश्नों पर वे प्रतिक्रिया देने से बचते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें