गांव चतुरीपुर में रात के समय बिजली चोरी कर आटा चक्की चलाई जा रही है। इस सूचना पर एक टीम ने शुक्रवार की रात छापा मारा। तो वहां मौजूद लोगों ने टीम के साथ अभद्रता कर दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। उपखंड अधिकारी की ओर से थाने में तहरीर दी गई है।
शुक्रवार की देर रात उपखंड अधिकारी रजत शुक्ला एक सूचना पर टीम के साथ गांव चतुरीपुर पहुंचे थे। सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बिजली चोरी कर आटा चक्की चलाता है। टीम को आता देख चक्की चला रहे लोग केबल खींचने लगे। जिसका वीडियो टीम ने बना लिया। वीडियो बनाता देख आटा चक्की चलाने वाले लोग टीम के साथ अभद्रता करने लगे। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। तब तक वहां मौजूद आटा चक्की संचालक व अन्य लोग वहां से भाग गए। उपखंड अधिकारी की ओर से थाने में तहरीर दी गई। बताया कि बिजली चोरी के मामले में विभाग द्वारा कार्रवाई की गई है। शिकायती पत्र सिर्फ पुलिस को जानकारी के लिए दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह का कहना है टीम चेकिंग के दौरान पुलिस को साथ लेकर जाएं। मौके पर जानकारी की गई तो मामूली कहासुनी का मामला है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।