महिला डाककर्मी के साथ अभद्रता
मैनपुरी। थाना क्षेत्र में ड्यूटी से लौट रही एक महिला डाककर्मी के साथ अभद्रता की गई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने बताया कि वह ग्रामीण डाकघर में तैनात है। मंगलवार शाम करीब चार बजे वह घर वापस जा रही थी। तभी रास्ते में नेशनल हाईवे 91 गांव नेकामऊ के सामने एक डाककर्मी के पुत्र ने उसके साथ अभद्रता की। पीड़िता की ओर से महिला हेल्प लाइन पर फोन कर मदद मांगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता से जानकारी कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
खेत के विवाद में चले लाठी-डंडे
मैनपुरी। थाना बेवर क्षेत्र के गांव चंदुली में खेत के विवाद को लेकर दो पक्ष के लोगों में जमकर लाठी-डंडे चले। एक पक्ष से जितेंद्र सिंह ने तहरीर दी। बताया कि मंगलवार की सुबह खेत के बंटवारे के विवाद को लेकर गांव के ओमप्रकाश, गोविंद, प्रदीप ने गालीगलौज करते हुए पिटाई की। दूसरे पक्ष से ओमप्रकाश ने रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि पांच वर्ष से उसका खेत गांव के ही जितेंद्र व गौरव जोत रहे हैं। जब खेत छोड़ने के लिए कहा तो आरोपियों ने गालीगलौज करते हुए पिटाई की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद