फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य के घर में घुसकर की अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। थाना क्षेत्र के गांव खांकेताल में बृहस्पतिवार शाम नामजदों ने जिला पंचायत सदस्य के घर में घुसकर अभद्रता की।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 7 से जिला पंचायत सदस्य नीलम दिवाकर पत्नी शिवराम सिंह निवासी खांकेताल ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम गांव मजीपुर निवासी नामजद लोग उनके घर में घुस आए और जातिसूचक गाली गलौज की। आरोपियों ने कहा कि भाजपा का प्रचार करती हैं सपा के पक्ष में यदि वोट नहीं मांगे तो गांव में नहीं रहने देंगे। पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। मामले में थानाध्यक्ष सुरेश चंद शर्मा का कहना है कि जिला पंचायत सदस्य की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी कानून व्यवस्था हाथ में लेने नहीं दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें