फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जोधपुर-मऊ स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाए

Thu, 01 Aug 2024 02:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जोधपुर-मऊ स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाए गए हैं। साप्ताहिक ट्रेन के फेरे बढ़ने से यात्रियों को राहत मिलेगी। यह फेरे यात्रियों की भीड़ को देखते हुए बढ़ाए गए हैं।गोरखपुर मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने जानकारी दी है कि ट्रेन संख्या 04823/04824 जोधपुर-मऊ-जोधपुर साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार किया गया है। 30 सितंबर तक 9 फेरे बढ़ेंगे। 04823 जोधपुर-मऊ साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 3 अगस्त से 28 सितंबर तक प्रत्येक शनिवार को जोधपुर से 17:30 बजे प्रस्थान कर पीपाड़ रोड से 18:10 बजे, गांधीनगर जयपुर से 23.24 बजे, दूसरे दिन बांदीकुई से 00:45 बजे, मंडावर महुआ रोड से 1:10 बजे, मथुरा जं. से 04:05 बजे, हाथरस सिटी से 04:55 बजे, कासगंज से 06:05 बजे, कानपुर सेंट्रल से 12:00 बजे तथा मोहम्मदाबाद से 22:47 बजे छूटकर मऊ 23:20 बजे पहुंचेगी।वापसी यात्रा में 04824 मऊ-जोधपुर साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 5 अगस्त से 30 सितंबर तक प्रत्येक सोमवार को मऊ से 4.00 बजे प्रस्थान कर मोहम्मदाबाद से 04:32 बजे, लखनऊ से 12:20 बजे, कानपुर सेंट्रल से 13:55 बजे, कन्नौज से 15:05 बजे, फर्रुखाबाद से 16:12 बजे, कासगंज से 18:00 बजे, हाथरस सिटी से 19:02 बजे, मथुरा जं. से 20:20 बजे, दूसरे दिन मंडावर महुआ रोड से 00:15 बजे तथा पीपाड़ रोड से 07:10 बजे छूटकर जोधपुर 08:55 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें