फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा कंपनी पर आयकर सर्वे

Thu, 10 Mar 2016 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
दवा कंपनी पर आयकर सर्वे - फोटो : demo pic
विज्ञापन
मार्च में टारगेट पूरा करने में लगे आयकर अधिकारियों ने बुधवार को दवा कंपनी पर सर्वे किया। बुधवार शाम 4 बजे पदम बिजनेस पार्क स्थित फार्मटेक फार्मा कंपनी के दो परिसरों पर कार्रवाई की गई। देर रात तक डेढ़ दर्जन आयकर अधिकारियों की टीम दवा कंपनी के खातों, बिल और कंप्यूटर की जांच में जुटी रही। आयकर अधिकारियों के मुताबिक सर्वे में बड़ी राशि में टैक्स मिल सकता है।
विज्ञापन

प्रमुख आयकर आयुक्त अनुराधा मिश्रा के निर्देश पर संयुक्त आयकर आयुक्त रेंज-4 बेलू सिन्हा के नेतृत्व में दवा कंपनी फार्मटेक फार्मा पर सर्वे किया। कैलाशपुरी मोड़ स्थित पदम बिजनेस पार्क में कंपनी के कार्यालय तथा बिल्लोचपुरा में गोदाम पर सर्वे किया गया। करीब डेढ़ दर्जन अधिकारियों की टीम ने शाम को सर्वे शुरू किया, जो देर रात खबर लिखने तक जारी रहा। दवा कंपनी के बिल, कंप्यूटर, गोदाम के स्टॉक और डिलीवरी के कागजातों की जांच में आयकर अधिकारियों को करोड़ों का टैक्स मिलने की उम्मीद है।

सर्वे में सहायक आयकर आयुक्त राधारानी शर्मा आयकर अधिकारी राजीव प्रसाद, शैलेंद्र कुमार, आर के त्रिपाठी, नवाब सिंह, हरिबाबू वर्मा तथा आयकर निरीक्षकों में दिलीप गुप्ता, अंबरीश कौशिक, सोबरन सिंह, राजे सिंह, एसडी सिंह, सुरेश मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें