फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नोवा डेयरी फैक्टरी में चौथे दिन भी जारी रही आयकर विभाग की जांच

Sun, 15 Oct 2023 12:38 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। नोवा ब्रांड के डेयरी उत्पाद तैयार करने वाली स्टर्लिंग एग्रो प्राइवेट लिमिटेड कंपनी पर चौथे दिन भी आयकर विभाग की जांच जारी रही। चौथे दिन लगातार कार्रवाई होने से लोगों के बीच तरह तरह की चर्चाएं हैं।लगातार चौथे दिन कार्रवाई होने के कारण लोग तरह तरह के कयास भी लगा रहे हैं। फैक्टरी के अलावा आयकर विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को फैक्टरी के किराए पर लिए गए गोदामों पर भी जांच की।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक अमांपुर तिराहे के पास मौजूद गोदामों पर कंपनी के माल का कोई स्टॉक नहीं मिला। अधिकारियों की टीमों के द्वारा कंपनी के सभी दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है। स्टॉक की गिनती और तौल का काम भी किया गया है। आयकर की टीमें इस जांच कार्रवाई में किस निष्कर्ष तक पहुंची हैं यह अभी स्पष्ट नहीं है। केवल कयास ही लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें