फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कुंभ मेले में ड्यूटी की प्रोत्साहन राशि नहीं मिली

Tue, 25 Mar 2025 12:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी बसें।
विज्ञापन
कासगंज। प्रयागराज महाकुंभ में परिवहन निगम की बस लेकर ड्यूटी करने गए जिले के 171 चालक-परिचालकों को प्रोत्साहन राशि के रूप में 10 हजार रुपये अब तक नहीं मिले हैं। इनकी सूची भेजी जा चुकी है। शासन के निर्देश पर जिले से 49 बसें 22 जनवरी को कुंभ मेले में भेजी गई थीं। कुंभ मेला समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कर्मचारियों के लिए प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया। इस के तहत जिले से 101 चालक और 70 परिचालकों को 10-10 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि नहीं मिली है। एआरएम ओम प्रकाश का कहना है कि कुंभ मेले में ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों की सूची तैयार कर मुख्यालय भेज दी गई है। जिले के 70 परिचालक और 101 चालकों खाते में जल्द प्रोत्साहन राशि पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें