फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पंचकोसी परिक्रमा मार्ग का लोकार्पण

Wed, 13 Mar 2024 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी। तीर्थनगरी में यूपी पर्यटन विभाग द्वारा 755.22 लाख रुपए की लागत से पंचकोसी परिक्रमा मार्ग का निर्माण कराया गया है। बुधवार को सांसद राजवीर सिंह ने सहावर गेट पर पंचकोसी परिक्रमा मार्ग के शिलापट का फीता काटकर मार्ग का लोकार्पण किया।6 किलोमीटर लंबे मार्ग में सीसी सड़क, प्रसाधन गृह, स्नानागार, यात्री विश्राम शेड, पेयजल हैंड पंप आदि परिक्रमार्थियों के लिए मूलभूत सुविधाओं के अलावा सौंदर्यीकरण के कार्य कराए गए हैं। इस परिक्रमा मार्ग का सीएम योगी आदित्यनाथ 4 मार्च को वर्चुअल लोकार्पण कर चुके हैं। सांसद ने कहा कि सरकार तीर्थनगरी के विकास व सौंदर्यीकरण के लिए निरंतर धन उपलब्ध करा रही है। हरि की पौड़ी के घाटों के पुनर्निर्माण का कार्य भी पूर्ण हो चुका है। शेष बचे घाटों पर पत्थर लगाने व तुलसी स्मारक के सौंदर्यीकरण के लिए 1.26 करोड़ रुपये की राशि अवमुक्त हो चुकी है। शीघ्र कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें