फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीमनगरी महोत्सवः राष्ट्रपति से भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का लोकार्पण करने का प्रयास

Sun, 16 Feb 2020 11:28 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सर्किट हाउस में भीमनगरी आयोजन समिति की बैठक में डॉ. जीएस धर्मेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भीमनगरी के रजत जयंती वर्ष को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रदेश सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी। चक्कीपाट, छीपीटोला में करोड़ों रुपये की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे। रजत जयंती वर्ष में आंबेडकर पार्क में लगी बाबा साहब की प्रतिमा का लोकार्पण राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री और भीमनगरी आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. जीएस धर्मेश ने सर्किट हाउस में बैठक में यह जानकारी दी। राज्यमंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भीमनगरी की तैयारियों की समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की सूची अधिकारियों को दे दी गई है। चक्कीपाट, तलैया काजी पाड़ा, सरूप नगर, औलिया रोड, नाला काजी पाड़ा, टीला हुसैन खां, टीला शेख मन्नू, कटरा गड़रियान, कुम्हार पाड़ा, प्रताप पुरा आदि क्षेत्रों में विकास कार्य कराए जाने हैं। बैठक के बाद टोरंट पावर ने रामलीला मैदान पर बिजली व्यवस्था का जायजा लिया। यहां मंच लगाया जाएगा।
विज्ञापन


केंद्रीय समिति अध्यक्ष भरत सिंह पिपल ने भी जानकारी दी। बैठक में एडीएम सिटी, सचिव एडीए, जीएम जल संस्थान, नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, डूडा, टोरंट पावर, डिप्टी सीएमओ आदि अधिकारी और समिति से महासचिव धर्मेंद्र सोनी, सुभाष भिलावली, अशोक पिपल, श्याम जरारी, दिनेश भारत, ब्रजेन्द्र सिंह मौर्य, धर्मपाल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें