फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पुलिस भर्ती की परीक्षा के मद्देनजर रेलवे ने एक दिन टाला अंडरपास का ब्लॉक

Sat, 17 Feb 2024 12:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कासगंज-एटा फोरलेन मार्ग पर 18 फरवरी को रेलवे का अंडरपास ब्लॉक करके आरएच गार्ड की लांचिंग का काम किया जाना था, लेकिन उस दिन पुलिस भर्ती की परीक्षा होनी थी। ऐसी स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस की पहल पर रेलवे प्रशासन ने पुलिस भर्ती परीक्षा के परीक्षार्थियों को दिक्कतें न हों इसे देखते हुए अंडरपास ब्लॉक का कार्यक्रम एक दिन आगे बढ़ा दिया है। अब यह 19 फरवरी को होगा।कासगंज-एटा फोरलेन मार्ग महत्वपूर्ण मार्ग है। आगरा, एटा, मैनपुरी, इटावा की ओर आने जाने वाले वाहनों का आवागमन इसी मार्ग से होता है। 18 फरवरी को रेलवे का ब्लॉक होने से पुलिस भर्ती के परीक्षार्थियों को दिक्कतें हो सकती थीं। इसे देखते हुए एसडीएम संजीव कुमार और सीओ अजीत चौहान रेलवे अंडरपास पर भी स्थिति का जायजा लेने पहुंचे। अंडरपास निकलने के बाद नदरई से मिरहची के बीच पुलिस भर्ती परीक्षा के दो परीक्षा केंद्र हैं। इन विद्यालयों में शेमफोर्ड स्कूल व कादरपुर में बच्चन सिंह डिग्री कॉलेज है। इन दोनों परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। ब्लॉक के कारण परीक्षार्थियों को दिक्कतें हो सकतीं थीं। हालांकि वैकल्पिक रास्ते का रूट भी तय किया गया था। इसके बावजूद परेशानी की आशंकाओं को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने इज्जतनगर रेल मंडल के अधिकारियों से वार्ता की और एक दिन के लिए ब्लॉक टालने को कहा। रेलवे के अधिकारियों ने प्रशासन के निर्णय पर विचार करने के उपरांत कार्यक्रम में बदलाव कर दिया और 19 फरवरी को यह ब्लॉक सुबह 11 बजे से सायं 6 बजे तक रहेगा। सीओ अजीत चौहान ने बताया कि रेलवे प्रशासन को यह जानकारी दी गई थी। परीक्षार्थियों के हित में रेलवे प्रशासन ने ब्लॉक की तिथि में बदलाव किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें