फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मिट्टी डालने के विवाद में घर में घुसकर की पिटाई

Sat, 12 Aug 2023 05:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मिट्टी डालने के विवाद में घर में घुसकर की पिटाई
विज्ञापन

मझपुरी में हुई घटना, दन्नाहार थाने मेें दर्ज कराई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव मझपुरी में मिट्टी डालने के विवाद में रसूखदारों ने एक युवक को घर में घुसकर लाठी डंडे से पिटाई की। परिजन ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव मझपुरी निवासी उमादत्त 10 अगस्त की रात अपने दरवाजे पर मिट्टी डाल रहे थे। तभी गांव निवासी रसूखदार सत्यवीर, मुखराम सिंह, सीमा देवी, पूनम लाठी डंडे लेकर वहां आ गए और उसे रोक दिया। गालीगलौज करते हुए उस पर हमलावर हो गए। तभी भाग कर वह घर में घुस गया। इसके बाद आरोपी भी घर में घुस आए और उसे लाठी डंडा से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण एकत्र हो गए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। थाना पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया। आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें