फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: माध्यमिक स्कूलों में एनसीईआरटी की पुस्तकों से ही होगी पढ़ाई

Fri, 25 Jul 2025 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। माध्यमिक स्कूलों में सरकारी प्रकाशकों की किताबों से ही पढ़ाई कराई जाएगी। यूपी बोर्ड ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को सरकारी प्रकाशक के नाम व किताबों के मूल्य की सूची उपलब्ध कराई है। शासन से माध्यमिक स्कूलों में कक्षा 9 व 10 में अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान तथा कक्षा 11 व 12 में अंग्रेजी, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र, समाज शास्त्र, अर्थशास्त्र, व्यवसाय अध्ययन, लेखा शास्त्र, गृहविज्ञान, मनोविज्ञान विषय में राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) का पाठ्यक्रम लागू कर रखा है, लेकिन इसमें निजी प्रकाशक खेल करते हैं। वे एनसीईआरटी पैटर्न पर अपनी किताबों को बाजार में उतार देते हैं। ये किताबें सरकारी प्रकाशक की किताबों से काफी महंगी होती है। स्कूल संचालक भी ऐसी ही किताबों को लगाने में प्राथमिकता देते हैं। मजबूरी में विद्यार्थियों को महंगी किताबें खरीदनी पड़ती हैं। सरकार ने इन विषयों की एनसीईआरटी की पुस्तकों के प्रकाशक की सूची व मूल्य सूची जारी की है। साथ ही कक्षा 9 से 12 तक नाॅन एनसीईआरटी हिंदी, संस्कृत, उर्दू विषय की सरकारी किताबों के प्रकाशक का नाम व सूची जारी की है। ताकि इन विषयों की सस्ती किताबों से विद्यार्थी पढ़ाई कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें