फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ससुरालीजन ने की जान से मारने की कोशिश

Sat, 12 Aug 2023 12:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। नगला रते निवासी एक विवाहिता को ससुरालीजन ने जान से मारने की कोशिश की। किसी तरह से जान बचाकर वह घर से बाहर निकली। मायके वालों के साथ थाने पहुंच कर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। इटावा जिले के वैदपुरा थाना क्षेत्र के रजमऊ गांव निवासी लता देवी ने थाने में तहरीर दी। इसमें उसने पुलिस को बताया कि पुत्री शिवानी उर्फ अंजली की शादी तीन वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के गांव नगला रते निवासी दीपू उर्फ लालू के साथ की है। बताया कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुर राजेश कुमार, सास लाली, जेठ संजीव, देवर पवन, राजीव और पति दीपू अतिरिक्त दहेज में सोने की चेन अंगूठी की मांग करते हुए प्रताड़ित करने लगे। कई बार उसे जान से मारने की कोशिश कर चुके हैं। 29 जुलाई को ससुरालीजन ने अंजली को कमरे में बंद करके पीटा। गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। किसी तरह से उसने जान बचाकर मायके वालों को सूचना दी। जान बचाकर घर से बाहर निकली। लता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी ससुरालीजन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें