फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ससुरालीजन ने विवाहिता की हत्या कर जला दिया शव

Fri, 30 Jun 2023 12:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ससुरालीजनों ने विवाहिता की जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या करने के बाद शव को जला दिया। कोर्ट ने पति सहित चार ससुरालीजन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए हैं। सोरोंजी के मिर्जापुर निवासी सुधा की शादी 27 मई 2021 काे राहुल निवासी ग्राम नगला शंकर सोरोंजी के साथ हुई। शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज की खातिर सुधा का उत्पीड़न करने लगे। बुलट बाइक एवं 1 लाख रुपये की मांग की जाने लगी। जब सुधा के पेट में फोड़ा हो गया तो उसका इलाज नहीं कराया। 31 मई 2023 काे दवा के बहाने उसे जहरीला पदार्थ खिला दिया। जिससे उसकी मृत्यु हो गई। इसके बाद शव को जला दिया। जब इस घटना की जानकारी उसकी मां अनीता को हुई तो वे वहां पहुंच गई। इसके बाद ससुरालीजन मौके से भाग गए। मां ने मामले की तहरीर पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उच्चाधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन कोई नतीजा नही निकला। इसके बाद मां ने न्याय पाने के लिए कोर्ट की शरण ली। पीड़िता ने केशव मिश्रा एडवोकेट के माध्यम से न्यायालय ने प्रार्थना पत्र दिया। कोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें