बीमार युवती को ससुरालीजन ने पीटकर किया घायलसंवाद न्यूज एजेंसी
करहल। गांव जगन्नाथपुर में अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालीजन ने विवाहिता को प्रताड़ित किया। बीमार होने पर उसे दवा भी नहीं दिलाई। भाई के सामने ही बीमार बहन की पिटाई की। इसके बाद युवक ने आरोपियों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया। औरेया के थाना एरवा कटरा क्षेत्र के गांव विक्रमपुर निवासी सत्यम ने थाने में तहरीर दी। बताया कि बहन रोशनी की शादी करीब सात साल पहले थाना क्षेत्र के गांव जगन्नाथपुर निवासी मनोज कुमार के साथ की है। अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर शादी के कुछ समय बाद ही ससुरालीजन बहन को प्रताड़ित करने लगे। कुछ दिन पहले वह बहन के घर गया तो देखा कि वह काफी बीमार थी। जब बहनोई से इलाज कराने की बात कहीं तो मना करते हुए बहन को साथ ले जाने की बात कही। बहन की उसके सामने ही पिटाई की। उसे भी जान से मारने की धमकी दी गई। सत्यम की तहरीर पर पुलिस ने मनोज, सास सुषमा, ननद रीना, रचना और ससुर राम बहादुर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।