फिरोजाबाद के टूंडला में शादी के तीन साल बाद ससुराल वालों ने दहेज के लिए विवाहिता का उत्पीड़न शुरू कर दिया। बताया गया है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पति सहित ससुरालियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
ये है मामला
आगरा के बमरौली कटारा स्थिति गांव बिसेड़ी भांड, नगला झोर निवासी सूखी देवी की शादी तीन साल पूर्व थाना टूंडला के गांव बसई निवासी गिरेंद्र सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन उन्हें अतिरिक्त दहेज में बाइक व 40 हजार रुपये लाने को लेकर परेशान करने लगे थे। मांग पूरी न होने पर ससुरालीजन आए दिन उसके साथ मारपीट करने लगे।