गांव नगला रमू निवासी एक व्यक्ति ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न करने पर पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने ससुरालीजन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच व आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव नगला रमू निवासी राकेश कुमार ने बताया कि पुत्री रूची की शादी 25 मई 2021 को कत्तरा निवासी प्रवेश के साथ की थी। शादी के कुछ समय बाद ही पुत्री को अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा। दामाद प्रवेश, सास पूनम, ससुर कमलेश, दामाद के ताऊ पदम सिंह, मामा शीलेश निवासी नगला धर्म इटावा एक लाख रुपये व बाइक की मांग कर रहे थे। कई बार पंचायत कराई लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। बृहस्पतिवार को पुत्री की गला दबा कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी ससुरालीजन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।