फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भरतवाल में रात में फाल्ट से तीन घंटे बंद रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। गर्मी बढ़ते ही किसी न किसी क्षेत्र में रात के समय रोजाना फाल्ट होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार की रात मोहल्ला भरतवाल में हुए फाल्ट से लोग परेशान हुए। तीन घंटे तक बड़े इलाके की बिजली आपूर्ति बंद रही। सोमवार की रात लगभग नौ बजे मोहल्ला भरतवाल में विद्युत लाइन में फाल्ट हो गया। लाइन में फाल्ट होने से बड़े इलाके की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। लाइन में फाल्ट होने की सूचना देवी रोड उपकेंद्र पर रात में ही दी गई। सूचना मिलने पर रात में ही कर्मचारी मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों ने शट डाउन लेकर फाल्ट सही किया। रात में तीन घंटे की मशक्कत के बाद कर्मचारियों ने रात लगभग 12 बजे बिजली आपूर्ति चालू करा दी।
विज्ञापन

गर्मी में बिजली आपूर्ति बंद होने से इलाके के लोग परेशान हुए। लगभग तीन घंटे बाद बिजली आपूर्ति चालू होने पर गर्मी में परेशान रहे लोगों ने राहत की सांस ली। भरवाल निवासी भवनेश, सत्यराम, सुनील कुमार, ब्रजेश कुमार, विकास कुमार का कहना है कि गर्मी में फाल्ट बढने लगते हैं। रात के समय फाल्ट होने पर परेशानी का सामना करना पड़ता है। अधीक्षण अभियंता रवि प्रताप का कहना है कि फाल्ट सही करने के लिए बिजली आपूर्ति बंद की जाती है। फाल्ट सही होते ही आपूर्ति चालू भी करा दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें