गांव जौंथरी में घरेलू विवाद को लेकर बृहस्पतिवार की सुबह दो पक्ष के लोगों के बीच जमकर लाठी डंडा चले। मारपीट में तीन महिलाएं घायल हो गईं। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव जौंथरी निवासी अल्केश व विशेष कुमार के बीच घरेलू विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार को विवाद ने तूल पकड़ लिया और दोनों पक्ष के लोगों के बीच जमकर मारपीट हो गई। एक पक्ष से अल्केश की पत्नी साधना ने तहरीर दी। बताया कि सुबह परिवार के नामजद व उसकी पत्नी ने उसे व देवरानी को लाठी डंडा से पीटकर घायल कर दिया। दूसरे पक्ष से विशेष ने आरोप लगाया कि विपक्षियों ने उसकी मां वाचनश्री को लाठी डंडा से पीटा, उन पर धारदार हथियार से हमला किया। लोगों के आने पर आरोपी वहां से भाग गए। पुलिस ने दोनों पक्ष के घायलों का मेडिकल कराया है।